LYRIC

Ye Duniya Agar Mil Bhi Jaye Lyrics in hindi from the movie, Chup: Revenge of The Artist. This song is sung by Sneha Shankar. Music composition by S. D. Burman & Sneha Khanwalkar with lyrics inscribed by Sahir Ludhianvi. The soundtrack album is released under Hope Productions label.

 

दुनिया रे दुनिया
दुनिया रे दुनिया…

ये महलों ये तख़्तों
ये ताजों की दुनिया

ये महलों ये तख़्तों
ये ताजों की दुनिया
ये इंसान के दुश्मन
समाजों की दुनिया

ये दौलत के भूखे
रवाजों की दुनिया

ये दुनिया अगर मिल
भी जाये तो क्या है
ये दुनिया अगर मिल
भी जाये तो क्या है

हर एक जिस्म घायल
हर एक रूह प्यासी
निगाहो में उलझन
दिलों में उदासी

ये दुनिया है या
आलम-ए-बदहवासी

ये दुनिया अगर मिल
भी जाये तो क्या है
ये दुनिया अगर मिल
भी जाये तो क्या है

यहाँ एक खिलौना
है इंसान की हस्ती
ये बस्ती है मुर्दा
परस्तों की बस्ती

यहाँ पर तो जीवन
से है मौत सस्ती

ये दुनिया अगर मिल
भी जाये तो क्या है
ये दुनिया अगर मिल
भी जाये तो क्या है

जवानी भटकती है
बदकार बनकर
जवां जिस्म सजते
हैं बाज़ार बनकर

यहाँ प्यार होता है
व्योपार बनकर

ये दुनिया अगर मिल
भी जाये तो क्या है
ये दुनिया अगर मिल
भी जाये तो क्या है

ये दुनिया जहाँ
आदमी कुछ नहीं है
वफ़ा कुछ नहीं
दोस्ती कुछ नहीं है

यहाँ प्यार की कद्र
ही कुछ नहीं है

ये दुनिया अगर मिल
भी जाये तो क्या है
ये दुनिया अगर मिल
भी जाये तो क्या है


Added by

admin

SHARE

ADVERTISEMENT