LYRIC

Teri Khushboo (Female) Lyrics in hindi from the movie, Mr. X. This song is sung by Palak Muchhal. Music composition by Jeet Gannguli with lyrics inscribed by Rashmi Singh. The soundtrack album is released under SonyMusicIndiaVEVO label.

 

तेरी खुशबू और तेरी सांसें
क़तरा क़तरा सब भुलायेंगे
सिलवटें जो तुमने छोड़ी है
धीरे-धीरे सब मिटायेंगे

काटने को इतनी लम्बी उम्र आगे है
जाने किसके पीछे तू बेवजह भागे है
आँख नम होती है होने दो
होंठ लेकिन मुस्कुराएंगे
उसकी रातों से सुबह अपनी
रफ्ता रफ्ता खींच लाएंगे

ऐसा कोई दिल नहीं जो कभी टूटा नहीं
कांच से उम्मीद क्या रखना
ऐसा कोई दिल नहीं जो कभी टूटा नहीं
कांच से उम्मीद क्या रखना

काटने को इतनी लम्बी उम्र आगे है
जाने किसके पीछे तू बेवजह भागे है
आँख नम होती है होने दो
होंठ लेकिन मुस्कुराएंगे
उसकी रातों से सुबह अपनी
रफ्ता रफ्ता खींच लाएंगे

चल नयी शुरुआत कर
भूल के जो हो गया
हाथ पे यूँ हाथ क्या रखना
हो.. चल नयी शुरुआत कर
भूल के जो हो गया
हाथ पे यूँ हाथ क्या रखना..

काटने को इतनी लम्बी उम्र आगे है
जाने किसके पीछे तू बेवजह भागे हैं

तेरी खुशबू और तेरी सांसें
क़तरा क़तरा सब भुलायेंगी
सिलवटें जो तुमने छोड़ी हैं
धीरे-धीरे सब मिटायेंगे


Added by

hindilyrics

SHARE

ADVERTISEMENT